स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में दुकानदार से मांगी 20 लाख रुपए की फिरौती, पुलिस ने 24 घंटे से पहले दो को पकड़ै

 Hansi ki khabar : ransom of Rs 20 lakh was demanded from the shopkeeper in Hansi, Hansi police caught two before 24 hours

हांसी के प्रताप बाजार में बदमाशों ने मांगी थी 20 लाख रुपए की फिरौती



तहलका न्यूज, हांसी : सुनील कोहाड़।

हांसी के प्रताप बाजार में एक दुकानदार से 20 लख रुपए प्रति मांगने का मामला संज्ञान में आया है दुकानदार ने इसकी शिकायत तुरंत ही पुलिस को दी। इस घटना के बाद एक बार फिर हांसी के दुकानदारों में भय का माहौल पैदा हो गया। लेकिन इस मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हैं 24 घंटे के अंदर ही दोनों बदमाशों को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। इसके बाद दुकानदारों ने राहत की सांस ली।



हांसी में दुकानदार से फिरौती मांगने वाले पकड़े: दुकान में कागज रखकर गए; लिखा- 20 लाख रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे

हांसी के खातियान मोहल्ला लाल सड़क निवासी विनय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने हांसी शहर के प्रताप बाजार में जींस क्लब नाम से रेडीमेड कपड़े की दुकान की हुई है। 12 अगस्त की देर शाम वो 9.10 पर अपनी दुकान के काउंटर पर बैठा था। तभी एक लड़़का दुकान के अंदर आया और एक सफेद गत्ते को उसके सामने रखकर चला गया। इसके बाद वह दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े दूसरे युवक के साथ बैठकर चला गया। जब उसने गत्ते को उठाकर देखा तो उस पर अंग्रेजी भाषा में लिखा था कि गोलू भीम नगरिया व सन्नी मुआल। 20 लाख रुपए दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे। विनय कुमार ने बताया कि गोलू भीम नगरिया व सन्नी मुआल मेरे से जबरदस्ती रुपया लेना चाहते हैं। इनसे मुझे जान व माल का खतरा है। 




हांसी शहर थाना पुलिस ने विनय की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और चौबीस घंटे से पहले ही दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। 





शहर थाना के अंतर्गत आने वाली किला बाजार पुलिस चौकी ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोलू भीमनगरिया व सन्नी वासी  हनुमान कॉलोनी हांसी  के रूप में हुई जिन्होंने कल रात 9:10 बजे विनय दुकानदार  बजरिया चौक की दुकान पर जाकर 20 लाख  रुपए की फिरौती मांगी थी।





गौरतलब है कि शनिवार की देर शाम को एक युवक ने एक गते के ऊपर लिखकर 20 लाख  रुपए दे दे नहीं तो गोली मार देंगे  । गते को दुकान के काउंटर पर रख दिया था। जिस पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया । जिसमे वारदात में प्रयोग नाजायज़ असला गोलू से बरामद कर लिया।




 जिनको सोमवार को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड लिया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से घटा से पूछताछ की जाएगी व  नाजायज असल कहां से लेकर आया था और कहां सप्लाई करना था इसकी भी  जानकारी जुटाइ  जाएगी  ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |