हिसार रेड जोन घोषित, लगेगी धारा 144 | Hisar declared red zone, section 144 will be imposed
Hisar declared red zone, section 144 will be imposed
स्वतंत्रता दिवस समारोह में सुरक्षा के दृष्टिगत 15 अगस्त को जिले में धारा-144 रहेगी लागू
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।जिलाधीश उत्तम सिंह ने 15 अगस्त को महावीर स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के दृष्टिगत रेड जोन घोषित कर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। 15 अगस्त को जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह महावीर स्टेडियम में मनाया जाएगा। जारी आदेशों के अनुसार महावीर स्टेडियम के 200 मीटर के दायरे में 15 अगस्त को धारा-144 लागू रहेगी, जिसके अतंर्गत ड्रोन/ग्लाईडर आदि पर पूर्णत: पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करते हुए दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks