Haryana weather update : मानसून पर 15 के बाद लगेगा इतने दिन का ब्रेक ।
Haryana weather update :
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
तहलका न्यूज हरियाणा।
मौसम :- मानसून ट्रफ का पश्चिमी छोर सामान्य स्तिथि के उत्तर में हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने से राज्य में मानसून बारिश की गतिविधियों में पिछले दो सप्ताह से कमी दर्ज की गई है जिसे मानसून ब्रेक भी कहा जा सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर 13 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य में 348.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (273.5 मिलीमीटर) से अब तक 28% ज्यादा दर्ज हुई है।
मौसम पूर्वानुमान:
मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा का पश्चिमी छोर अब भी सामान्य स्तिथि से उत्तर की और हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ा हुआ है जो थोड़ा सा दक्षिण की तरफ नीचे की तरफ आने की संभावना से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पुरवाई नमी वाली हवाओं के प्रभाव से मानसून की हल्की सी सक्रियता बनने की संभावना से हरियाणा राज्य में 14 अगस्त रात्रि व 15 अगस्त को उत्तरी जिलों (पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल) में कहीं-कहीं हल्की बारिश परंतु दक्षिण व पश्चिमी जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, जींद,भिवानी, चरखीदादरी) में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। परंतु इस के बाद 16 अगस्त से 20 अगस्त के दौरान राज्य में मानसून ब्रेक की स्तिथि फिर से बने रहने से मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks