स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind Panchayat chunav : चाबरी और भिड़ताना में ये बने सरपंच, पंचायत चुनाव का पहले किया था बहिष्कार, रोजखेड़ा में अब भी नहीं बनी गांव की सरकार

 भिडताना में सरपंच पद के लिए दो तथा चाबरी में चार प्रत्याशी मैदान में



तहलका न्यूज जींद: सुनील कोहाड़।


जींद जिले के गांव चावरी और भिड़ताना में सरपंच और पंच के चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया रविवार सुबह शुरू हुई। चुनाव को लेकर ग्रामीणों में अच्छा खास उत्साह देखने को मिला चावरी व भिडताना गांव में सरपंच व पंच- पदों के लिए रविवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। भिड़ताना गांव में दो उमीदवारों के बीच सरपंच पद के लिए मुकाबला हुआ तो वहीं चावरी गांव में चार प्रत्याशी सरपंच पद के मैदान में थे। मतदान को लेकर चाबरी गांव में ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और सुबह ही लोग मतदान के लिए लाइन में लग गए।





 चाबरी में केवल वार्ड नंबर दो में पंच के लिए दो महिलाएं मैदान में हैं। वहीं भिड़ताना में वार्ड नंबर एक, तीन व पांच में पंच के लिए देर रात तक मतदान जारी रहा। प्रशासन द्वारा मतदान को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुरक्षा के लिए पुलिस को नियुक्त किया है। वहीं रोजखेड़ा गांव में किसी भी व्यक्ति ने न तो सरपंच के लिए और न ही पंच के लिए कोई ओवदन नहीं किया था। इसलिए यहां आज मतदान नहीं हुआ। चाबरी और भिडताना गांवों में कुल वोट 3815 हैं। दोनों गांवों में 3083 मत पोल हुए। चाबरी गांव में मतदान के लिए आठ बूथ बनाए गए थे।





यहां पर 650 पुरूष तथा 550 महिला मतदाता हैं और कुल 1200 मतदाता है। रविवार को हुए मतदान में 545 पुरूषों तथा 484 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 1029 मत पोल हुए। चाबरी में 85.75 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह पिल्लूखेड़ा खंड के गांव भिडताना में मतदान को लेकर 12 बूथ बनाए गए थे।




गांव में 14709 पुरूष तथा 1136 महिला मतदाता हैं और कुल 2615 मतदाता हैं। रविवार को हुए मतदान में 1148 पुरुषों तथा  906 महिलाओं ने मत का प्रयोग  किया। कुल 2054 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। भिडताना में 78.54 प्रतिशत मतदान हुआ।



चाबरी के सरपंच बने रोहताश, 197 मतदों से जीते

गांव चाबरी में सरपंच पद के चुनाव में कुल 1200 में 1029 वोट पोल हुए। जिसमें रोहताश को 1029 वोटों में से 611 मत हासिल कर 197 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। वहीं विकास को कुल 414 मत हासिल हुए। वहीं पंच चुनाव में वार्ड नंबर दो से मंजू देवी तीन वोटों से चुनाव जीत गई है।




भिडताना के सरपंच बने सुखबीर, 171 मतों से जीते

भिडताना में चुनाव को लेकर 12 बूथ बनाए गए थे। कुल 2615 में से 2054 मत पोल हुए। यहां भिडताना में 171 मतों से सुखबीर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी को मात दी। प्रदीप 573 वोट मिले और सुखबीर को 744 वो मत प्राप्त हुए। जिसके चलते सुखबीर 171 मतों से चुनाव जीत गए।






कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |