स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi ki khabar : हांसी में स्क्रैप से भरे ट्रक को लूटकर चालक की हत्या, इनामी बदमाश गिरफ्तार

 Hansi ki khabar : 



तहलका न्यूज हांसी : सुनील कोहाड़

सदर थाना पुलिस ने स्क्रैप से भरे ट्रक को लूटकर चालक की हत्या करने वाले इनामी बदमाश एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश के फूलपुर गंगेश्वरी निवासी महकार के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपित पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव द्वारा 5 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। 




पुलिस प्रवक्ता सुभाष चंद्र ने बताया कि आरोपित ने अक्टूबर 2014 में सोरखी के पास अपने दोस्तों के साथ मिलकर स्क्रैप से भरे एक ट्रक को लूट कर ट्रक के ड्राइवर जींद की दुर्गा कालोनी निवासी दिलबाग सिंह की गला घोटकर हत्या कर दी थी। और स्क्रैप से भरे ट्रक को लूटकर भाग गए थे।





 पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपित से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल तथा स्क्रैप बेचकर जो रुपए हिस्से में आए थे उन्हें बरामद करने हैं। पुलिस इस मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |