स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्कूल वैन पेड़ से टकराई, छात्र घायल

 bhuna Fatehabad news : School van collides with tree, student injured


15 विद्यार्थी बाल- बाल बचे



तहलका न्यूज भूना ।

 नाढोड़ी रोड पर डीएवी पब्लिक स्कूल भूना की टाटा एस स्कूल वैन का स्टेयरिंग फेल होने के कारण कीकर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में सातवीं कक्षा के एक छात्र को चोट आई। जबकि अन्य 15 विद्यार्थी सुरक्षित बताए गए हैं। । घटना की सूचना मिलती ही स्कूल प्रिंसिपल रजनी यादव मौके पर पहुंची और घायल छात्र के इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में दाखिल किया। 





 जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भूना शहर के 16 छात्र - छात्राओं को टाटा एस स्कूल वैन में चालक घर-घर छोड़ने के लिए रवाना हुआ था। स्कूल से निकलते ही मात्र 200 मीटर दूरी पर नाढोड़ी रोड पर टाटा एस स्कूल वैन का स्टेयरिंग फेल हो गया और वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर कीकर के पेड़ से जा टकराई।








 स्कूल वैन की कीकर के पेड़ से भिड़ंत होने के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होंने विद्यार्थियों को वैन से बाहर निकाला और चोटों को देखने लगे। वैन में सातवीं कक्षा के एक विद्यार्थी के मुँह व बाजू पर खून बह रहा था। जिसको अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को छुट्टी दे दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |