स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में पीसीआर और कार की टक्कर, पुलिस कर्मियों सहित सात घायल

 Hansi ki khabar : PCR and car collision in Hansi, seven including police personnel injured

बाइक सवार का पीछा कर रही थी पुलिस पीसीआर, नेशनल हाईवे पर हुई टक्कर 



तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।

हांसी पुलिस बदमाशों पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाए हुए है। शनिवार को हांसी पुलिस की पीसीआर संदिग्ध बाइक सवार का पीछा कर रही थी कि नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा ओवरब्रिज के पास पुलिस पीसीआर व कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार युवकों सहित तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। 



हांसी के नजदीकी गांव सिसाय निवासी रविंद्र ने बताया कि वे कार में सवार होकर हांसी की जा रहे थे कि जैसे ही उनकी कार नेशनल हाईवे पर सैनीपुरा ओवरब्रिज के सर्विस रोड से गुजर रही थी तो तभी तेज गति से पुलिस PCR पुल के नीचे से आई और उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार सर्विस रोड के पास बरसाती नाले से जा टकराई। 






टक्कर होने से पुलिस की PCR गाड़ी भी क्षतिग्रस्त होकर वहीं पर रुक गई। हादसा होते ही राहगीरों व आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्हें कार से बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार रविंद्र, कर्मवीर, साहिल और सुमित को सिर, हाथ, कंधे और पैर पर चोटें आई हैं। जबकि पुलिस पीसीआर में सवार SI शैलेन्द्र को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें पहले तो हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर हिसार रेफर कर दिया। वहीं कॉन्स्टेबल राजेश और होमगार्ड विकास को भी मामूली चोटें आई हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |