स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मासूम दीपांशु के हत्यारे का कबूलनामा सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, कमजोर दिल वाले ना पढें !

 Rohtak Latest news today : elder son was more dear to the father, killed the younger son by drowning him in the canal

बोहर गांव के मासूम दिपांशु का हत्यारा निकला उसका ही पिता



तहलका न्यूज रोहतक। 


मां बाप को अपनी औलाद से प्यारा कुछ नहीं लगता लेकिन कलयुग के जमाने में ऐसे भी माता-पिता हैं जो बच्चों को पालने पोषणें में भी भेदभाव करते हैं। ऐसा ही मामला रोहतक जिले के नजदीकी गांव मुहर से सामने आया है। जहां पर एक 5 वर्षीय मासूम की हत्या उसके पिता ने इसलिए कर दी। ताकि वो अपना पूरा प्यार बड़े बेटे को दे सके। इस वारदात के बारे में जब किसी ने भी सुना तो उसके रोंगटे खड़े हो गए।




6 अगस्त की रात को बोहर गांव का दीपांशु अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसके पिता सुनील शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे दीपांशु का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही थी कि दीपांशु की चप्पल नहर के किनारे बरामद हुई और साहू नहर से बरामद हुआ। इसको लेकर भी दीपांशु का पिता सुनील शर्मा पुलिस को लगातार गुमराह करता गया और कार्रवाई न करने की बात कह कर रोड जाम कर दिया। 






बार-बार अपनी बात से मुकर रहे सुनील शर्मा पर पुलिस को शक हो गया जब पुलिस ने सुनील शर्मा को हिरासत में लेकर उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने खुलासा करते हुए बताया कि वह अपने बड़े बेटे से अधिक प्यार करता है। इसको लेकर उसकी पत्नी कहती है कि तुम छोटे बेटे से भी प्यार करो। जो उसे ना गुजारा लगा, इस बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया। 6 अगस्त की देर शाम करीब 8:30 बजे दीपांशु को बाइक पर बैठ कर वह पानी लाने के बहाने नहर पर पहुंच गया और दीपांशु को नहर की सीढ़िया में नीचे उतर कर अपने हाथों से उसे पानी में डुबो दिया। जब तक झटपटाता रहा तब तक उसे ऊपर नहीं आने दिया। उसके बाद उसने दीपांशु के शौक को नहर में बहा दिया। 





यूं हुआ खुलासा

मामले की जांच अर्बन एस्टेट थाना के एसएचओ प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में एसआई शुभम द्वारा की गई। जांच के बाद मामले में हत्या की धारा 302 व 201, 203 जोड़ी गई। इसके बाद दिपांशु के पिता सुनील को बोहर से गिरफ्तार किया गया। उसने पूछताछ में बताया कि वह अपने बेटे दिपांशु को रात करीब 8.30 बजे नहर से पानी लाने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नहर की तरफ ले गया। जहां सुनील ने दिपांशु को नहर में सीढ़ियों की तरफ नीचे उतार दिया । वह दीपांशु को हाथों से नीचे की तरफ नहर में दबाए रखा। कुछ ही देर में दीपांशु ने झटपटाना बंद कर दिया और दम तोड़ दिया। इसके बाद सुनील ने नहर दीपांशु को नहर में बहा दिया।



पत्नी बोली पति देता था धमकी

पत्नी बेटे की मौत से गहरे सदमे में है । पत्नी का कहना है कि उसका पति सुनील अक्सर झगड़े में धमकी देता था कि उससे झगड़ा मत करो नहीं तो वह बड़ा काम कर देगा। लेकिन अभी पत्नी को यकिन नहीं हो पा रहा कि सुनील ऐसा काम कर सकता है।




सीसीटीवी ने खोला भेद

6 सुनील पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने पुलिस को घटना के अलग-अलग एंगल बताए। पुलिस ने सुनील के मकान के पास के कैमरे खंगाले। एक कैमरे में वह घटना की रात करीब साढ़े आठ बजे बेटे को बाइक पर बैठा कर ले जा रहा है। वह गांव के बीच वाले रास्ते से नहर की तरफ जा रहा है। उसने बेटे को बताया कि वह पानी लेकर आते हैं। करीब 20 मिनट बाद वह बाइक पर आता है तो बाइक पर बच्चा नहीं होता। यह फुटेज सुनील को दिखाई गई तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।




आरोपी रिमांड पर लिया

 सुनील ने ही बेटे की नहर में डूबोकर हत्या की है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पति पत्नी के बीच में झगड़ा होता रहता था। पत्नी कहती थी कि बड़े बेटे से ज्यादा और छोटे बेटे से कम प्यार करते हो। इसी विवाद में सुनील ने बेटे की हत्या की है। -प्रहलाद सिंह, एसएचओ अर्बन एस्टेट 




यह है मामला : छह अगस्त को गांव बोहर निवासी सुनील शर्मा ने शिकायत दी। उ बताया कि वह दूध बेचने का काम करता है। उसके पास दो बेटे हैं। बड़ा बेटा दिपांशु 6 साल 9 माह का है। जबकि छोटा बेटा मंयक चार साल का है। पिता ने झूठी कहानी बताई कि दिपांशु 5 अगस्त की शाम करीब आठ बजे घर से कहकर गया था कि वह चाचा के पास जा रहा है। चाचा का मकान घर के पास ही है। लेकिन जब वह आधे घंटे बाद भी नहीं आया तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। उसके बारे में कुछ पता नहीं लगा तो गांव में भी तलाश किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान नहर से बच्चे की चप्पलें बरामद कर ली थी। परिवार ने किसी से दुश्मनी होने पर भी इंकार किया था। पुलिस ने रविवार और सोमवार को नहर में सर्च अभियान चलाया। गोताखोरों की मदद ली गई। सोमवार को झज्जर के बेरी में बच्चे का शव बरामद हुआ। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया।









कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |