स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र की बेटी की जींद जिले के गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

 suicide case in Jind district : narnaund area daughter died under suspicious circumstances in village of jind district

पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज

तहलका न्यूज जींद, सुनील कोहाड़ 

जींद जिले के गांव भिड़ताना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता नारनौंद क्षेत्र के गांव की रहने लड़की थी और उसकी शादी 2019 में ही भिड़ताना गांव में की गई थी।




 मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज प्रताड़ना से आहत होकर बेटी ने आत्महत्या की है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





भिड़ताना निवासी अजीत की पत्नी ममता (26) ने संदिग्ध हालात के चलते चौबारे में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस तथा मायका पक्ष मौके पर पहुंच गए और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए उसके मायका पक्ष के हवाले कर दिया। 





मृतका के पिता गांव पेटवाड़ हिसार निवासी नरेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी ममता की शादी वर्ष 2019 मे अजीत से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालजन ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसको लेकर पक्षों की पारिवारिक स्तर पर पंचायत भी हुई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |