स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ITI Haryana addmission : औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 2023-24 के लिए आज होंगे ‘ऑन दी स्पॉट एडमिशन’

 tehalka News Haryana : 

 

हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा राज्य में स्थित सभी राजकीय तथा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के प्रति ‘ऑन दी स्पॉट एडमिशन’ 9 अगस्त से 25 अगस्त, 2023 तक प्रतिदिन संस्थान स्तर पर किया जाएगा। इसके साथ ही नए आवेदन भी दाखिला पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in इसी अवधि के दौरान भेजे जा सकते हैं। 

 

यह दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मैरिट के आधार पर किया जाएगा और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को दाखिले के लिए संस्थान में दोपहर 12 बजे तक अपना मैरिट कार्ड व मूल प्रमाण पत्रों के साथ व मौके पर दाखिला फीस ऑनलाईन जमा करवाने हेतु संस्थान में स्वयं उपस्थित होंगे। 


मैरिट कार्ड दाखिला पोर्टल www.admissions.itiharyana.gov.in  से डाऊनलोड किया जा सकता है तथा संस्थानवाइज रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है। सत्र 2023-24 के दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व शर्तें यथावत लागू रहेंगी।


#Haryana #DIPRHaryana

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |