मिस्त्री की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में हो सकता है बड़ा खुलासा
Hisar news latest Hindi : Accused arrested in Mistry murder case, there may be big disclosure in police remand
तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार शहर पुलिस सेक्टर 14 में मिस्त्री की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपित से उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ के अलावा किसी मामले से संबंधित अन्य सवाल जवाब किए जाएंगे। ताकि इस हत्याकांड से पूरा पर्दा खाया जा सके और हत्या के पीछे के असली कारणों का पता लग सके।
हिसार शहर थाना पुलिस ने मकान चिनाई मिस्त्री अरविंद साह की हत्या मामले में आरोपी अमरोहा, उत्तर प्रदेश हाल सेक्टर 14 झुग्गी निवासी महेंद्र को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 302 के तहत अंकित अभियोग संख्या 655 दिनाक 07.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक सदानंद ने बताया कि मर्तक अरविंद साह चिनाई मिस्त्री का काम करता था। वह 6 अगस्त की शाम को अपने घर से किसी ठेकेदार के पास जाने के लिए कहकर घर से निकला था। आरोपी महेंद्र भी चिनाई मिस्त्री है। इनकी शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोपी महेंद्र ने मर्तक अरविंद साह के सिर पर लठ से चोट मारी। जिसके कारण वह सेक्टर 14 पार्ट 2 के रोड पर सर्विस लेन में गिर गया। 7 अगस्त की सुबह परिवार जनों के तलाश करने कर अरविंद साह उन्हे सेक्टर 14 पार्ट 2 के रोड पर सर्विस लेन पर घायल अवस्था में मिला और उसने अपने बेटे कुलदीप को भी बताया कि महेंद्र ने उसे चोटे मारी है। अरविंद साह की सिविल अस्पताल में इलाज के दोरान मौत हो गई। कुलदीप की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks