स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में हत्या के मामले में जांडली गांव का युवक गिरफ्तार

  Hisar ki taaja khabar : Youth of Jandli village arrested in murder case in Hisar 

सूर्य नगर हिसार निवासी अनिल हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार



तहलका न्यूज, हिसार, सुनील कोहाड़। 

      सूर्य नगर चौकी पुलिस ने अनिल हत्या मामले में एक आरोपी जांडली कलां हाल सूर्य नगर निवासी विजय को थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 148/149/302/323 के तहत अंकित अभियोग संख्या 834 दिनाक 07.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है । 





      चौकी प्रभारी उप निरीक्षक करमजीत में बताया कि आरोपी विजय ने अपने साथियों सहित पुरानी रंजिश को लेकर अनिल व उसके दोस्तो पर हमला कर झगड़ा किया और अनिल की छाती पर चाकू से वार किए। जिस कारण अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल  व उसके दोस्तो की विजय और विजय के भाई के साथ पहले भी कहासुनी हुई थी। जिसमे दोनो पक्षों का कॉलोनी में ही आपसी समझोता हो गया था। इस बात को लेकर भी विजय, अनिल के साथ रंजिश रखता था। आरोपी विजय से पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।





     गौरतलब है कि थाना एचटीएम में सूर्य नगर निवासी अनिल के पिता रामनिवास की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दी गई शिकायत में रामनिवास ने बताया कि सूर्य नगर निवासी अजय, विजय और उनके साथियों ने रंजिशन उसने बेटे अनिल पर लड़ाई झगड़े के दौरान चाकू से वार किए है जिसके कारण अनिल की सपरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |