सीटीयू बस चालक हत्या मामले में बरवाला के नजदीकी गांव के दो आरोपी गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : Two accused of village near Barwala arrested in CTU bus driver murder case
तहलका न्यूज बरवाला हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र में सीटीयू बस चालक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के भाई के ब्यान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो युवकों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने में जुटी हुई है और उनके अन्य साथियों के बारे में भी सबूत जुटाए जा रहे हैं।
थाना बरवाला पुलिस ने सीटीयू बस चालक हत्या मामले में आरोपी विक्रम उर्फ मोटा वासी बिचपड़ी और मनोज उर्फ कालू वाली बालक को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 147/148/149/302 के तहत अंकित अभियोग संख्या 666 दिनाक 08.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई नेहरा सिंह ने बताया कि थाना बरवाला में 7 अगस्त की रात्रि को सूचना मिली कि जेवरा निवासी राजेश लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण अमनदीप अस्पताल, हिसार में दाखिल है। जिस पर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को जेवरा निवासी मनजीत ने शिकायत दी कि मेरा भाई राजेश सीटीयू में ड्राइवर है। मेरी बालक चोपटा पर परचून की दुकान है। 07.8.2023 की रात में हम दुकान बंद कर घर के लिए निकले कि बाबा फूलनाथ गौशाला के पास मेरे भाई राजेश की गाड़ी पर दो मोटरसाइकिल सवार 6/7 युवकों ने कसोला और डंडों हमला कर उसे चोटे मारकर भाग गए।
मैंने मेरे भाई को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश पर आरोपी व उसके साथियों ने रंजिशन योजना के तहत हमला कर चोटे मारी। मंजीत की शिकायत पर उपरोक्त मामले कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks