स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव में अज्ञात परिस्थितियों महिला की मौत, पति, बेटों पर लगाया पीट पीट कर हत्या करने का आरोप

 Jind news hindi today : woman dies under unknown circumstances in village near jind, husband, sons accused of beating her to death

हिसार जिले की रहने वाली थी मृतका, जींद जिले के गांव शाहपुर में की हुई थी शादी 



तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला : 

जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव अनूपगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के मायका पक्ष के लोगों ने पति व बेटों पर मार पिटाई करके हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पति व बेटों का कहना है कि पित्त की थैली में पथरी होने के कारण उसकी अचानक ही तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में लेकर आए तो उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है और उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।






हिसार के बरवाला निवासी कृष्ण ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 44 वर्षीय बहन मुकेश देवी की करीब 25 साल पहले गांव शाहपुर निवासी साधुराम के साथ शादी हुई थी। साधुराम की मां मिसरी देवी गांव अनूपगढ़ के राजकीय स्कूल में चपरासी लगी हुई है। परिवार के सभी सदस्य स्कूल में बने कमरे में रहते हैं।







उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन मुकेश के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर पति साधुराम, उसका बेटा अजय, अमन मार पिटाई करते थे और वह परेशान रहती थी। 10 दिन पहले वह उनसे मिलने के लिए बरवाला आई थी और उस समय भी बताया था कि उसके साथ मारपीट की जाती है।






 देर रात को उनको सूचना मिली कि मेरी बहन मुकेश देवी की अचानक मौत हो गई। जब जींद आकर पता किया तो साधुराम ने बताया कि उसकी पित्त की थैली में पथरी थी और इसके कारण उसकी अचानक ही तबीयत बिगड़ गई और उसको नागरिक अस्पताल में लेकर आए तो उसकी मौत हो गई। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन की पथरी की बिमारी से नहीं बल्कि उसके पति साधुराम बेटे अजय, अमन व सास मिसरी देवी ने पिटाई करके हत्या की है।




 सदर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि स्वजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |