बाहर सोते रहे परिवार के सदस्य घर में घुस गए चोर, 22 तोले सोना और 3 लाख नकद ले उड़े |
Hisar ki taaja khabar : Family members were sleeping outside, thieves entered the house, took away 22 tolas of gold and 3 lakh cash
तहलका न्यूज उकलाना मंडी :
गांव किनाला में एक घर में चोरी हो गई और चोर घर से करीब 22 तोला सोना और 3 लाख रुपए ले गए। चोरों के आने और जाने के पैरों के निशान भी मिले, जिसे मकान मालिक ने ढक दिया। पुलिस ने आकर उनका निरीक्षण किया और मामला दर्ज किया है।
गांव किनाला के प्रवीण ने बताया कि उसकी ढाणी खेतों में है। गत रात्रि को जब वह अपने घर के बाहर सो रहा था तो पीछे से घर के कमरे की जाली काटकर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर के कमरों की तलाशी ली और ताले तोड़कर अंदर घर में रखा 22 तोले सोना और 3 लाख चुराकर ले गए। सुबह जब घर के सदस्य मनोज उठा तो सामान बिखरा हुआ पाया। इसके बाद जब घर पर रखा सामान चैक किया तो सोना और पैसे वहां से गायब मिले।
चोरी की सूचना मिलने पर ग्रामीण प्रवीण के घर पर पहुंचे। इसके बाद डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई। पुलिस ने दीवार के पीछे पैरों के निशान का मुआयना किया। वही जांच अधिकारी, हीरा सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks