स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

खेत में पानी लगाने को लेकर झगड़ा, कस्सी के हमला कर काटी अंगुलियां, 8 नामजद

 Hisar ki taaja khabar : quarrel over watering the field, fingers cut off after being attacked by Kassi, 8 named



तहलका न्यूज मंडी आदमपुर : हिसार जिले के आदमपुर मंडी क्षेत्र के गांव चौधरीवाली में खेत में पानी लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति ने कस्सी से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की 2 अंगुलियां कट गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर 3 महिला सहित 8 लोगों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 


पुलिस को दिए बयान में गांव चौधरीवाली निवासी करीब 38 वर्षीय सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह, उसके ताऊ का लड़का राधेश्याम, शेरसिंह व उमेश खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। 11 बजकर 21 मिनट पर उनकी पानी बारी थी, लेकिन उन्हें पानी नहीं खोलने दिया और लडाई-झगडा करने लगे। इस दौरान विनोद ने अपने हाथ में ली हुई कस्सी से उसके सिर पर वार किया तो उसने अपने बचाव में हाथ आगे किया, जिससे कस्से उसके हाथ पर लगी और उसकी 2 अंगुलियां कट कर जमीन पर गिर गई । राधेश्याम, शेरसिंह व उमेश उसे उठाने लगे तो अन्य मिलकर उन्हें पीटने लगे। बाद में उन्होंने डायल 112 पर फोन किया तो वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।


घायल अवस्था में उसे नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मैडीकल कॉलेज रैफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |