हैल्मेट भी नहीं बचा पाया जान, हिसार में प्राइवेट बस ने बाइक सवार को कुचला
Hisar ki taaja khabar : Even helmet could not save life, private bus crushed bike rider in Hisar
सहकारी समिति की बस ने पुराने ओवरब्रिज पर बाइक सवार को कुचला, मौत
हिसार शहर के रेलवे रोड़ के पास पुराने ओवरब्रिज पर चढ़ते समय एक बुलेट मोटरसाइकिल को सहकारी समिति की एक बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार मल्लापुर निवासी 38 वर्षीय सुरेंद्र की बस के नीचे कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक और परिचालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मल्लापुर निवासी सुरेंद्र गांव में दूध की डेयरी चलाता था। वह बुधवार को सुबह किसी काम से गांव से बुलेट मोटरसाइकिल पर हिसार शहर में आया था। वह दोपहर करीब एक बजे रेलवे रोड़ से पुराने पुल पर चढ़कर मोटरसाइकिल पर फव्वारा चौक की तरफ जा रहा था। जब वो पुल पर कुछ दूर चला था कि पीछे से आ रही सहकारी समिति की बस ने बुलेट मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिस कारण सुरेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान बस का पिछला टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। सुरेंद्र ने हैल्मेट पहना हुआ था, उसके बावजूद उसका सिर कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक व परिचालक फरार हो गए।
यातायात हुआ प्रभावित
हादसे के कारण मौके पर बस खड़ी होने के चलते वहां करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर एम्बुलैंस स्टाफ मौके पर पहुंचा और हादसे के शिकार व्यक्ति को उठाकर सिविल अस्पताल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने वहां चैकअप कर उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस साइड में लगवाकर यातायात सुचारू करवाया। एच.टी.एम. थाना पुलिस ने इस संबंध में बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks