MBBS admission froud : MBBS में दाखिला करवाने के नाम से 34 लाख रुपए ठगने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
MBBS admission froud
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
मुल्तानी चौंक, हिसार चौकी पुलिस ने एमबीबीएस में दाखिले को लेकर की गई 34 लाख रुपए की धोखाधड़ी मामले में भगवानपुर बिहार निवासी उपेंद्र को थाना एचटीएम में आईपीसी की धारा 420/406/120बी के तहत अंकित अभियोग संख्या 164 दिनाक 29.01.2021 में गिरफ्तार किया गया है।
चौकी प्रभारी एएसआई सुभाष ने बताया कि आरोपी ने सेक्टर 15 हिसार निवासी ओमप्रकाश की बेटी का देहरादून स्थित एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के दाखिले ले लिए 34 लाख रुपए की ठगी की थी। जिसके बारे में ओमप्रकाश ने पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि बिहार निवासी उपेंद्र और उसकी पत्नी ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करवाने के नाम पर जालसाजी से 34 लाख रुपए ठगे है और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को आज अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks