स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सूर्य नगर हिसार निवासी अनिल हत्या मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार

 Hisar ki taaja khabar : One more accused arrested in Surya Nagar Hisar resident Anil murder case



तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।

      सूर्य नगर चौकी पुलिस ने अनिल हत्या मामले में एक ओर आरोपी सूर्य नगर हिसार निवासी जगरूप को थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 148/149/302/323 के तहत अंकित अभियोग संख्या 834 दिनाक 07.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है । 






      चौकी प्रभारी उप निरीक्षक करमजीत में बताया कि आरोपी जगरूप, जांडली कलां हाल सूर्य नगर निवासी विजय के साथ पुरानी रंजिश को लेकर अनिल व उसके दोस्तो पर हमला करने की वारदात में शामिल था। विजय ने अनिल की छाती पर चाकू से वार किए। जिस कारण अनिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। अनिल व उसके दोस्तो की विजय और विजय के भाई के साथ पहले भी कहासुनी हुई थी। जिसमे दोनो पक्षों का कॉलोनी में ही आपसी समझोता हो गया था। इस बात को लेकर भी विजय, अनिल के साथ रंजिश रखता था। आरोपी विजय को कल गिरफ्तार किया गया था। दोनो आरोपियों को पेश अदालत कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।







     गौरतलब है कि थाना एचटीएम में सूर्य नगर निवासी अनिल के पिता रामनिवास की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दी गई शिकायत में रामनिवास ने बताया कि सूर्य नगर निवासी अजय, विजय और उनके साथियों ने रंजिशन उसने बेटे अनिल पर लड़ाई झगड़े के दौरान चाकू से वार किए है जिसके कारण अनिल की सपरा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |