स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi ki khabar : हांसी नगर परिषद् कार्यालय पर बिजली विभाग का छापा, कुंडी लगाकर चल रहे थे एसी

 Hansi ki khabar :

विभाग करेगा करवाई, लगाया जा सकता है बड़ा जुर्माना 



तहलका न्यूज हांसी, सुनील कोहाड़।

हांसी नगर परिषद का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस बार मामला बिजली चोरी का है। नगर परिषद कार्यालय पर बिजली विभाग की टीम ने छापा मारा। जिस पर नगर परिषद के कर्मचारी कुंडी के द्वारा सीधी तार लगाकर कमरे के अंदर एसी, पंखे और लाइट चलाए हुए थे। बिजली विभाग के द्वारा लगभग 5 किलो वाट लोड की चोरी पकड़े जाने की बात सामने आई है। इतने लोड पर लगभग एक लाख रुपए जुमार्ना लगाया जा सकता है।





 बता दें कि नगर परिषद कार्यालय में  बिजली विभाग एसडीओ एजाज अहमद ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की। जिस पर उन्हें नगर परिषद की तरफ डायरेक्ट लगी हुई मिली। जब विभाग के कर्मचारियों ने कार्यालय के अंदर देखा तो कर्मचारी कैमरे को अंदर से बंद करके एसी और पंखे आदि के माध्यम से बिजली चोरी कर रहे थे। इस पर एसडीओ एजाज अहमद की अगवाई में विभागीय कार्रवाई करते हुए टीम ने तार को जब्त कर लिया और जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।






हम अपनी टीम के साथ है कहीं जा रहे थे। तो देखा कि नगर परिषद कार्यालय के पीछे तार डायरेक्ट लगी हुई थी। जब हमने जांच की तो पाया कि कार्यालय के अंदर कर्मचारी डायरेक्ट कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहे थे। जिससे एक एसी और पंखे व ट्यूबलाइट चल रही थी, लोड की बात करें तो लगभग 5 किलो वाट लोड चल रहा था । हमने तार जब्त कर ली है और विभाग के उच्च अधिकारियों को सारी जानकारी दे दी गई है।


- एजाज अहमद, एसडीओ, बिजली विभाग, हांसी


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |