स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा के युवक की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

  Haryana youth died in Canada under suspicious circumstances

चार साल पहले स्टडी विजा पर कनाडा गया था मृतक 


तहलका न्यूज हरियाणा।

 बेरोजगारी की मार झेल रहे हरियाणा के युवा विदेशों का रूख कर रहे हैं ताकि बेहतर भविष्य बनाया जा सके।  कुछ युवा तो ठगी का शिकार हो जाते हैं और अपने परिजनों की जमा पूंजी को लूटा बैठते हैं। जबकि कुछ गलत ट्रेवल्स एजेंसी के चंगुल में फंसकर गलत जगह जहां पहुंचते हैं। लेकिन हरियाणा के कैथल जिले के कलायत के रहने वाला अतुल राणा अपने परिवार का बेहतरीन भविष्य बनाने के लिए कनाडा गया था लेकिन उसकी वहां पर अज्ञात परिस्थितियों में मौत हो गई। जैसे ही अतुल की मौत की सूचना उसके परिवार में मातम छा गया। 



मृतक अतुल राणा का फाइल फोटो 


मिली जानकारी अनुसार रात को अतुल की मृत्यु होने की खबर टोरंटो पुलिस द्वारा उन्हें दी गई। जिस कमरे में युवा रह रहा था उसी कमरे में उसका शव पुलिस को बरामद हुआ है। शव को मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है तथा मृत्यु के कारणों की जांच के लिए शुक्रवार को पुलिस द्वारा मृतक अतुल राणा का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। एयरफोर्स से रिटायर मृतक अतुल राणा के पिता कृष्ण राणा ने बताया कि मंगलवार को ही उनकी फोन पर अतुल से बात हुई थी ।




डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी 

 चचेरे भाई सुमेर राणा व दिनेश राणा ने बताया कि 4 वर्ष पहले अतुल स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। लंबे समय से वह टोरंटो के डाउनटाउन में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। जानकारी अनुसार उसी कमरे में अतुल का शव पुलिस को मिला है। अतुल का शव घर लाने के लिए इंडियन एंबेसी से संपर्क किया जा रहा है। सुमेर राणा ने बताया कि अतुल की करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और तब वह तीन-चार महीने के लिए कलायत आया था।



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |