स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind road accident news : गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

 Jind road accident news :

गांव जैजैवंती के निकट तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर 



तहलका न्यूज जींद। 


जींद रोहतक रोड़ पर गांव जैजैवंती के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे की शिकायत पर फरार अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






 गांव बराडखेड़ा निवासी शमशेर किसी काम से जुलाना गया हुआ था। जब वह देर शाम अपनी बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। जैसे ही वो जैजैवंती के पुल के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें शमशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शमशेर को जब उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया जा रहा था तो रास्ते में उसकी मौत हो गई। 



घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। जुलाना थाना पुलिस ने मृतक के भतीजे सत्यवान की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |