स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

स्नैपचैट के जरिए शादी, दुल्हन का अपहरण, पति की शिकायत पर ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 Haryana Kaithal News today : Marriage through Snapchat, kidnapping of bride, case filed against eight people including father-in-law on husband complaint

स्नैपचैट के जरिए शादी कर लाई गई दुल्हन का अपहरण

तहलका न्यूज कैथल। 

कैथल जिले के गांव से पन्द्रह दिन पहले शादी करके आई दुल्हन का अज्ञात परिस्थितियों में अपहरण करने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने दुल्हन के पति की शिकायत पर उसके ससुर सहित आठ लोगों के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में दुल्हन व आरोपितों के बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 



  स्नैपचैट के जरिए शादी कर लाई गई दुल्हन का कुछ लोग गुहला क्षेत्र के गांव शादीपुर से जबरदस्ती अपहरण कर ले गए। हरदीप सिंह ने ससुर व सालों के खिलाफ पत्नी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। घटना रविवार शाम की है।




 गुहला क्षेत्र के गांव शादीपुर के रहने वाले युवक हरदीप ने महमूदपुर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि उसने 15 दिन पहले ही स्नैपचैट के माध्यम से पंजाब के लोहगढ़ रोड धर्मकोट की युवती गगनदीप कौर से शादी की थी। इसके बाद उसने 21 जुलाई को युवती के साथ गुरूद्वारा गुरुनानक निवास साहिब गांव करोल कलां में शादी कर ली। फिर हाईकोर्ट में शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवाया था। 





रविवार शाम को वह खेतों में खाद डाल रहा था। तभी देखा कि घर के सामने दो गाड़ियां आकर रुकी। जिनमें से सात आठ व्यक्ति उतरे और घर के अंदर चले गए। उस समय घर पर पत्नी गगनदीप कौर, माता मनजीत व बहन मनप्रीत कौर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |