स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सेना भर्ती में फर्जी वेरिफिकेशन पत्र देने पर जींद जिले के 3 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Jind News in hindi : Case registered against 3 youths of Jind district for giving fake verification letter in army recruitment


तहलका न्यूज जींद। 


सेना भर्ती के फर्जी नियुक्ति पत्र तथा फर्जी वेरीफिकेशन पत्र जारी करने पर जुलाना थाना पुलिस ने सैन्य अभियंता सेवा कमांडर की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


देवलाली आर्मी कैंप के सैन्य अभियंता सेवा कमांडर दीपक रैवयचल ने जुलाना थाना पुलिस को भेजी शिकायत में बताया कि गांव गतौली निवासी दीपक कौशिक, सुमित कुमार, विरेंद्र की आर्मी में भर्ती के नियुक्ति के फर्जी हैं। आर्मी की तरफ से उनकी वेरिफिकेशन का जारी पत्रा भी फर्जी है। आर्मी ने कोई वेरिफिकेशन पत्र जारी नहीं किया हुआ ।




कोई गिरोह ऐसा कर रहा है। जुलाना थाना पुलिस ने सैन्य अभियंता सेवा कमांडर दीपक रैवयचल की शिकायत पर दीपक कौशिक, सुमित कुमार, विरेद्र के खिलाफ धोखधड़ी, फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि आर्मी की तरफ से फर्जी वेरिफिकेशन पत्र तथा फर्जी नियुक्ति पत्र की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर तीन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी कागजातो का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |