हांसी ब्रांच नहर में बहे जींद के नजदीकी गांव के युवक का शव बरामद
Latest News in hindi haryana jind : dead body of a youth from village near Jind was found flowing in the Hansi branch canal
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
तहलका न्यूज जींद, साहिल भनवाला
हांसी ब्रांच नहर में बहे युवक का शव 24 घंटे बाद बरामद हुआ। सोमवार को दूसरे दिन रेलवे पुल के 700 मीटर की दूरी पर ही गौताखोरों ने शव ढूंढ लिया और उसे नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। गांव जलालपुर खुर्द निवासी सज्जन सिंह का 18 वर्षीय बेटा देव उर्फ रौनक रविवार सुबह
हांसी ब्रांच नहर में नहाने के लिए गया था। हालांकि उसे तैरना आता था लेकिन जैसे ही उसने छलांग लगाई तो नहर में पानी 'यादा होने के कारण वह ऊपर नहीं आ सका। युवक के डूबने का पता चलने पर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नहर के किनारे रखे कपड़ों और मोबाइल फोन से उसकी पहचान की गई।
परिजनों के आने के बाद नहर में सर्च अभियान चलाया गया। रौनक की तलाश देर शाम तक जारी रही। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आखिरकार सोमवार सुबह युवक का शव बरामद हुआ। पटियाला चौक चौकी प्रभारी दीपक ने बताया कि युवक के डूबने के बाद से ही गौताखोरों की सहायता से पुलिस का लगातार सर्च अभियान जारी था। सोमवार सुबह नहर पुल से 700 मीटर की दूरी पर ही युवक का शव बरामद हो गया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks