स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

किसान इस तारीख तक करवाएं मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल फसलों का पंजीकरण

 kisan is taareekh tak karavaen meri fasal-mera byaura portal phasalon ka panjeekaran

- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
- किसान ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ मोबाइल एप्लीकेशन पर भी कर सकते हैं फसल का पंजीकरण



तहलका न्यूज रेवाडी़, 7 अगस्त
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जिला के किसानों से आह्वान किया कि वे 16 अगस्त तक अपनी फसलों का पंजीकरण मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्ट पर अवश्य करवाएं ताकि किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जा सके। 







उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसान अपने बैंक में जाकर अपनी फसल का बीमा करवा सकते है और गैर ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर से जाकर बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग द्वारा स्पेशल टीमें गठित कर ज्यादा से ज्यादा किसानों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है।






डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से किसान हित में ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा‘ मोबाइल एप्लीकेशन लांच की गई है। इस एप्लीकेशन की सहायता से किसान घर बैठे अपनी पूरी फसल का पंजीकरण कर सकेंगे। 






उन्होंने बताया कि जो किसान एंड्रायड मोबाईल का प्रयोग करते है ऐसे सभी किसानों के मोबाइल में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की ऐप डाउनलोड करवाई जा रही है, जिससे किसान फसलों का ब्यौरा स्वयं भी दर्ज कर सकते है। उन्होंने बताया कि एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |