स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Narnaund News : 20 को हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री खोलेंगे भाजपा जजपा सरकार की जनविरोधी नितियों की पोल - जस्सी पेटवाड़

Narnaund News : EX Chief Minister will expose the anti-people policies of BJP JJP government in Hisar on 20th - Jassi Petwar

नारनौंद हलके से विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम में पहुंचेंगे हजारों लोग

तहलकान्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़ । 

भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार में नारनौंद हलका विकास के मामले में काफी पिछड़ चुका है। वहीं हरियाणा के नौजवान युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। लेकिन भाजपा जजपा सरकार की जनविरोधी नितियों के कारण आज ना तो युवाओं के पास कोई रोजगार है और ना ही व्यापारियों के पास कोई काम धंधा बचा है। आज हर कोई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के समय के कांग्रेस शासन को याद कर रहा है और भाजपा को वोट देने पर पछता रहा है। उक्त शब्द कांग्रेस नेता जस्सी पेटवाड़ ने गांव सुलचानी, कागसर, राजथल इत्यादि गांव के ग्रामीणों को 20 अगस्त को हिसार में आयोजित होने वाले विपक्ष आपके द्वार कार्यक्रम का न्यौता देते हुए कहे। 







जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि भाजपा के शासन में ना ही तो सडक़ें बनाई जा रही हैं और ना ही गांव में मूलभूत सुविधाएं देने के लिए कोई योजनाएं हैं। जबकि युवाओं को बेरोजगार, व्यापारियों के हितों को अनदेखा, किसानों का शौषण, मनरेगा मजदूरों की मजदूर ना देने पर अनेक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं से लोग इस कदर तंग आ चुके हैं कि उन्हें दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्कील हो रहा है। यही भाजपा की चाल है कि लोग अपनी रोजी रोटी के चक्कर में उलझे रहें और कोई उससे जनहित के बारे में ना पूछे। 





उन्होंने कहा कि आगामी 20 अगस्त को हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा भाजपा-जजपा सरकार की पोल खोलने का काम करेंगे। क्योंकि आज पूरे हरियाणा में कांग्रेस की लहर दौड़ रही है और हर कोई पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के शासन की जनकल्याणकारी नितियों को याद कर रहा है। 



 इस दौरान जस्सी पेटवाड़ ने गांव खांडा खेड़ी, धर्मखेड़ी, जामनी खेड़ा, उगालन, भकलाना और बास गांव का दौरा कर लोगों को हिसार पहुंचने का न्यौता दिया। 



Read More Latest News Today 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |