लैपटॉप, आभूषण और नकदी चोरी के मामले में एक व लोहे की चद्दर चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार
Haryana Hisar news : One arrested in case of laptop, jewelery and cash theft and three in case of iron sheet theft
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
थाना सदर पुलिस ने गांव नियाणा स्थित एक मकान से लैपटॉप, आभूषण और नकदी चोरी के मामले में आरोपी धांसू निवासी मनोज पांडे को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 380/454 के तहत अंकित अभियोग संख्या 879 दिनाक 05.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
सहायक उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सदर थाना में गांव नियाणा निवासी रामेश्वर ने अपने घर पर चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। दी गई शिकायत में उसने बताया कि दिनांक 05/08/2023 को दिन में 10 से 12 बजे के बीच हमारे घर पर कोई नहीं था कमरों के ताले लगे हुए थे। घर के दरवाजों का ताला तोड़कर किसी अज्ञात ने एक लैपटॉप, 80000 रूपये नगद कैश, एक सोने की अंगूठी, सोने की तबीजी,चांदी की पाजेब व चुटकी चोरी करके ले गए है। अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये। रामेश्वर द्वारा दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी मनोज पांडे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मनोज पांडे से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर चोरी शुदा लैपटॉप, आभूषण और नकदी की बरामदगी हेतु एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
*लोहे की चद्दर चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, 16 टन 900 किलोग्राम लोहा चद्दर व वारदात में प्रयोग ट्रक बरामद।*
हिसार सदर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर द्वारा लोहे की चद्दर चोरी के मामले में तीन आरोपियों धांसू निवासी सुशील उर्फ सीलू और सुलखनी निवासी विकास व सतीश को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 876 दिनाक 04.08.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक प्रताप ने बताया कि आरोपी धांसू निवासी सुशील उर्फ सीलू एक ट्रांसपोर्टर है। विकास और सतीश इसकी गाड़ियों पर ड्राइवर का काम करते है। रोयल स्टीलस के मालिक शिवम गुप्ता ने उपरोक्त आरोपियों पर लिए की चद्दर चोरी का आरोप लगा थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि वह मिर्जापूर रोड़ पर रॉयल स्टील्स के नाम से फ्रम बना लोहे की चद्दरो की ख़रीद फरोख्त का काम करता है। एक किंवटल चददर की कीमत 7 हजार रूपये होती है व एक ट्रांसपोर्ट की गाड़ी मे लगभग 20 टन मॉल आता है जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रूपये होती है। वह चद्दरो की ढुलाई के लिए सुशील उर्फ सीलू की गाड़ियां प्रयोग करते है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ट्रांसपोर्टर सुशील उर्फ सीलू ने अपने दो ड्राइवर सहित इनकी 100 टन के लगभग लोहे की चद्दर चुराई है। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर पुलिस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग ट्रक और 16 टन 900 किलोग्राम लोहा चद्दर बरामद की है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks