Haryana Rohtak news रोहतक के नजदीकी गांव से 7 साल का बच्चा लापता
Haryana Rohtak news : 7 year old child missing from village near Rohtak
तहलका न्यूज रोहतक।
सोनीपत रोड स्थित गांव बोहर से सात साल के बच्चा घर के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर तक बच्चा वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। दूसरे दिन भी बच्चे के बारे में कुछ पता नहीं लग सका। परिजनों का शक है कि किसी ने बच्चे का अपहरण घर के बाहर से ही किया है। बच्चे की चप्पल नहर किनारे मिली हैं। पुलिस आसपास के कैमरे खंगाल रही है। देर रात तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला सका।
सुनील शर्मा दूध बेचने का काम करते है। उनके पास दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सात साल का दिपांशु है। वह शाम को करीब आठ बजे मां को कहने लगा कि वह चाचा के घर जा रहा है। उस समय उसकी मां खाना बनाने की तैयारी कर रही थी। चाचा का मकान उनके मकान के पीछे ही है, इसलिए उन्होंने बच्चे को रोका
नहीं। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार वाले बच्चे की तलाश में निकले। उसे गांव की गलियों में तलाश किया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिवार को शक है कि उनके बेटे का किसी ने अपहरण किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।।
नहर पर मिली चप्पल
बच्चे की मौसी ने बताया कि दिपांशु की चप्पल नहर पर मिली हैं। जबकि वह नहर पर कभी नहीं गया। मकान से बहर काफी दूरी पर हैं। हो सकता है कि किसी ने ध्यान भटकाने के लिए बच्चे की चप्पल नहर किनारे रख दी हों।
बच्चे के लापता होने की मिली है सूचना
बोहर से बच्चा लापता होने की सूचना मिली थी। मामले की जांच की जा रही है। बच्चे की चप्पले नहर पर मिली हैं। शक है कि वह नहर में गिरा हुआ हो सकता है। इसलिए नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
-प्रहलाद सिंह, एसएचओ अर्बन एस्टेट


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks