स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Meham News: मदीना टोल प्लाजा स्टाफ पर चालकों से बदतमीजी और मारपीट के आरोप

 Meham News : Madina toll plaza staff accused of misbehavior and assault with drivers

पुलिस को शिकायत एक कॉलेज के एसिस्टेंट प्रोफेसर ने की


टोल बूथ पर लोकल क्षेत्र से होने की आईडी प्रमाण भी दिखाया सीसीटीवी से पूरे टोल कवर हो, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए



तहलका न्यूज महम। 

मदीना टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से बदतमीजी और मारपीट किए जाने की घटनाएं होने लगी हैं। कुछ दिन पहले ही नई कंपनी के कर्मचारी यहां आए हैं और नया स्टाफ अपनी मनमर्जी कर रहा है। आरोप है कि यहां लगाए गए बाउंसर और कर्मचारियों का व्यवहार ठीक नहीं है।


खरकड़ा गांव निवासी जोगिंद्र अहलावत ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में कहा है कि वह रोहतक के एक कॉलेज में एसिस्टेंट प्रोफेसर है। वह रोजाना खरकड़ा से रोहतक अपनी कार से आता जाता है। शनिवार शाम को घर जा रहा था तो करीब पांच बजे वह मदीना टोल प्लाजा पर पहुंचा टोल फीस बूथ से पहले ही उससे पूछा गया तो उसने बताया कि वह लोकल है उसकी टॉल फीस नहीं लगती। थोड़ी दूर पर खड़े एक बाउंसर ने पूछा तो फिर उसने बताया कि वह खरकड़ा गांव से है। फिर टोल बूथ पर पूछा गया। उसने बताया तो उससे आई कार्ड मांगा गया। उसने आई कार्ड दिखाया। बातचीत व पहचान पत्र चैक करने में समय लगा तो पीछे से एक वाहन चालक गाली गलौच करता हुआ आया।







कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |