स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रक्षाबंधन के साथ साथ इस मौके पर भी मिलेगी फ्री बस सुविधा

Haryana news main Hindi : Along with Raksha Bandhan, free bus facility will also be available on this occasion 

 सीईटी परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी आज और कल निःशुल्क मिलेगी बस सेवा



तहलका न्यूज हरियाणा। राखी पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा उपलब्ध करवाने वाला रोडवेज विभाग अब सीईटी 2023 परीक्षा के लिए भी परीक्षार्थियों को निशुल्क यात्रा कराएगा। इसको लेकर सरकार द्वारा रोडवेज विभाग को लिखित में आदेश जारी कर दिए गए हैं। 





फतेहाबाद रोडवेज के महाप्रबंधक शेर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। महाप्रबंधक ने अपने अधीन डिपो व सब डिपो को सूचित कर दिया है। यह परीक्षा 7 अगस्त को होगी, जिसके लिए पानीपत, अंबाला, करनाल, हिसार, कुरुक्षेत्र, पंचकूला सेंटर बनाए गए हैं। हजारों अभ्यर्थी इन परीक्षाओं में भाग लेंगे, लेकिन रोडवेज के इस कदम के बाद उन्हें इस बार सेंटरों पर जाने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी। परीक्षार्थी शनिवार, रविवार व सोमवार को रोडवेज बसों में फ्री यात्रा कर सकते हैं। 






रोडवेज से मिली जानकारी के अनुसार सीईटी परीक्षा कैटेगिरी 57 के लिए यह सेवा निःशुल्क रहेगी। इसमें पुरुष अभ्यर्थी की टिकट नहीं लगेगी जबकि महिला के साथ उसके सहयोगी को भी फ्री सफर करने को मिलेगा। जो बस अभ्यर्थियों को लेकर जाएगी, वही बस वापस भी लेकर आएगी। इसके लिए अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी रोडवेज को देनी होगी। 





रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अक्सर परीक्षा के दिनों में विद्यार्थी निजी वाहनों पर जाते हैं या फिर रोडवेज की बसों पर लटक कर जाते हैं। निजी वाहनों पर दुर्घटनाओं के मामले भी बहुत बार सामने आते हैं और सेंटरों पर समय पर न पहुंच पाने की समस्याएं भी आती हैं, इसलिए इस बार रोडवेज सेवा तीन दिन निःशुल्क रहने वाली है। बस अड्डों पर इस बारे में नोटिस भी लगा दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |