स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी ने नकदी व सामान से भरा बैग लौटा कर दिखाई ईमानदारी

 Haryana Roadways employee showed honesty by returning a bag full of cash and goods



तहलका न्यूज भिवानी। 


अभी ईमानदारी जिंदा है। जिसका सबूत हरियाणा रोडवेज कर्मचारी ने पेश किया है। शनिवार को काशी तीर्थ करके लौटी महिला का नकदी व कीमती सामान से भरा बैग लौटा कर दिया। महिला ने रोडवेज कर्मचारी का आभार जताया और बस स्टैंड इंचार्ज की मौजूदगी में महिला को बैग वापस लौटा दिया।




गांव पालूवास निवासी महिला बस स्टैंड बूथ पर ही भूल गई थी

पालुवास निवासी महिला रजनी अपने परिवार के साथ काशी तीर्थ स्थल से स्नान करके वापस लौटी थी। वह बस से उतरी और बूथ संख्या 3 पर अपना बैग रख दिया। वह भूलवश वहीं पर बैग छोड़कर चली गई। इसी दौरान स्टैंड ड्यूटी इंचार्ज अजय कुमार की नजर उस पर पड़ी। 





उन्होंने पहले तो वहां पर बैठी सवारियों से पूछा, लेकिन किसी ने भी बैग के बारे में जानकारी नहीं दी। बाद में उन्होंने इस बारे में डिपो के एसएस पवन कुमार को सूचना दी। जांच के बाद बैग में मिले मोबाइल को ऑन किया तो उस पर महिला के घर से कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो बैग उनको होने की बात बताई।







बाद में स्टैंड डयूटी इंचार्ज अजय कुमार ने वह बैग उनके पास होने की कही। कुछ देर बाद महिला परिजनों के साथ बैग लेने के लिए बस स्टैंड पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने महिला को बैग संभलवा दिया। महिला ने रोडवेज कर्मचारियों आभार जताया। का

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |