स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मेरी फसल मेरा ब्यौरा करवाएं जल्द, अंतिम तिथि नजदीक

meri fasal mera byaura karavaen jald, antim tithi najadeek

 मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 10 तक करवा सकते हैं फसल पंजीकरण

 


तहलका न्यूज हरियाणा: हरियाणा सरकार द्वारा मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 10 अगस्त तक किसानों की फसलों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है, जो किसान उक्त तिथि तक अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर करवाएंगे, उन किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा 100 रुपए प्रति किसान प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।




उप निदेशक कृषि डा. बाबूलाल ने सभी किसानों से अपील की है कि किसान अपनी फसल का विवरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपने नजदीकी सी. एस. सी. सेंटर के माध्यम से 10 अगस्त तक पंजीकरण अवश्य करवाएं। किसान अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से मेरी फसल मेरा ब्यौरा एप डाऊनलोड करके भी स्वयं अपनी फसलों का ब्यौरा पंजीकृत करवा सकते हैं। जो किसान अपनी पूर्ण फसल का पंजीकरण उक्त पोर्टल पर करवाएंगे, उन किसानों को लक्की ड्रा के माध्यम से करोड़ों रुपए के ईनाम भी वितरित किए जाएंगे।







उन्होंने बताया कि जिन किसानों का पोर्टल पर पंजीकरण होगा, वही किसान अपनी फसल को हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई एम.एस.पी. पर बेच पाएंगे और इसके साथ कृषि विभाग की विभिन्न स्कीमों जैसे धान की सीधी बिजाई, मेरा पानी- मेरी विरासत, कृषि यंत्रों आदि की योजना का लाभ तभी मिलेगा जब किसान की फसल का विवरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकृत होगा। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि वे मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |