स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में हारट्रोन आईटी सेवाएं नियमितिकरण को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

 hansi ki khabar : Memorandum submitted to MLA regarding regularization of Hartron IT services in Hansi



तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
    हरियाणा की हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में हिसार जिले की कार्यकारिणी ने हांसी विधायक विनोद भयाणा, नारनौंद विधायक रामकुमार गौतम तथा आदमपुर विधायक भव्य बिश्रोई के निजी सहायकों को हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल की सेवाएं नियमितिकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायकों को ज्ञापन सौंपते हुए हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान विधायक शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिल पास करवाकर हारट्रोन आईटी की सेवाएं नियमित की जाएं।







    एसोसिएशन द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने पर विधायकों ने आश्वासन दिया कि वे उनकी सभी जायज मांगों को हरियाणा विधानसभा सत्र में उठाएंगे और सरकार से मांग करेंगे कि उनकी सेवाएं नियमित की जाएं। इसके अतिरिक्त हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल ने अपनी अन्य मांगों के बारे में भी अवगत करवाया और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करवाने की मांग रखी। इस मौके पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्ष 2014 में हरियाणा सरकार नियमितिकरण की पॉलिसी बनाकर हारट्रोन के तहत कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं नियमित कर चुकी है। वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक हारट्रोन आईटी प्रोफेशनल के हित में कोई नियमितिकरण की पॉलिसी नहीं बनाई है। 







उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा स्टेट ऑफ कर्नाटक व अन्य बनाम उमा देवी में पारित निर्णय पूरे भारत वर्ष को प्रभावित करता है न कि अकेले हरियाणा प्रदेश को जब हमारे ही देश के विभिन्न राज्यों (जैसे हिमाचल, दिल्ली, पंजाब, उड़ीसा, सिक्किम आदि) की सरकार अपने अधीन अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों के लिए नियमितिकरण की पॉलिसी बना चुकीहै
 इस अवसर पर हिसार जिला कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।


खबरें और भी हैं...

200 की रफ्तार से जा रही 9 करोड़ की रॉल्स रॉयस बनी आग का गोला, हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक ...., देखें CCTV

अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड

रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी

हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर

शौर्य दिवस के बहाने बिहार में गरजे शेर सिंह राणा, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं छीनने दूंगा सवर्णो का अधिकार

ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज

तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत  | Ab Tak News

टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |