स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उकलाना में 11 करोड़ से ज्यादा रुपए की लागत से होगा ये काम, मंत्री अनूप धानक ने की घोषणा

uklana news : This work will be done in Uklana at a cost of more than Rs 11 crore, Minister Anoop Dhanak announced



तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हरियाणा के श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उकलाना में लगभग 11 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनवाया जाएगा। जो पूरी तरह से आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। जिसकी सरकार द्वारा प्रशासनिक अनुमति दे दी गई है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। जिससे उकलाना हल्के की जनता की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है। यह उनका एक ड्रीम प्रोजेक्ट था जो अब पूरा हो रहा है।








श्रम मंत्री अनूप धानक ने कहा कि उकलाना में अभी तक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नहीं है और जनता की वर्षों से मांग चली आ रही थी कि यहां पर आधुनिक सुविधाओं से लैस पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण करवाया जाए। जिस पर उन्होंने उकलाना में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनवाने के प्रयास शुरू किए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने के लिए सिरसा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर उकलाना में उपतहसील के साथ लगती लगभग डेढ़ एकड़ जमीन को चिन्हित करके प्रयास शुरू गए। उनके कड़े प्रयासों के बाद अब सरकार द्वारा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने को मंजूरी दी गयी है।





उकलाना में 11 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनेगा आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस : श्रम मंत्री अनूप धानक

श्रम मंत्री अनूप धानक। 



श्रम मंत्री अनूप धानक ने बताया कि लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में लगभग 11 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से उकलाना में बनने वाले इस आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक सीएम सुइट, 2 वीआईपी सुइट, 5 ऑफिस रूम, एक 35 व्यक्तियों के बैठने के लिए कॉन्फ्रेंस हाल, 4-4 बेड के 2 शेयरिंग रूम, 6 बेड का एक डोरमिट्री रूम, एक ड्राइंग रूम, एक जेई मेन्टेन्स रूम, एक बिजली कक्ष, डाइनिंग रूम, किचन, जनरल टॉयलेट, दिव्यांग टॉयलेट का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने के लिए प्रशासनिक अनुमति मिलने के बाद अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।





उन्होंने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस बनाने की मंजूरी मिलने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के बनने से उकलाना को अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि उकलाना में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उकलाना में अब जल्द ही भाखड़ा नहर का पीने का पानी आएगा। सिरसा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर उकलाना में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू हो रहा है।

खबरें और भी हैं...

200 की रफ्तार से जा रही 9 करोड़ की रॉल्स रॉयस बनी आग का गोला, हादसे में कुबेर ग्रुप के मालिक ...., देखें CCTV

अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट

रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड

रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी

हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर

शौर्य दिवस के बहाने बिहार में गरजे शेर सिंह राणा, बोले- किसी भी कीमत पर नहीं छीनने दूंगा सवर्णो का अधिकार

ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू

परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज

तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत  | Ab Tak News

टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |