गुरूग्राम की तर्ज पर हिसार जिले में होगा ये काम, एडीसी ने दी जानकारी
Hisar ki taaja khabar : This work will be done in Hisar district on the lines of Gurugram
प्ले स्कूल वेरिफिकेशन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के दिए निर्देश
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने कहा कि गुरूग्राम की तर्ज पर जिले के प्ले स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को प्ले स्कूल वेरिफिकेशन से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
वे शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंस सभागार में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूल में तब्दील किए गए हैं। उनके लिए उच्च स्तर की आधारभूत सुविधाओं को ध्यान में रखकर मरम्मत व निर्माण कार्यों के लिए सीएसआर, डी-प्लान एवं पंचायती राज फंड की व्यवस्था की जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्माण कार्यों से जुड़े सभी टैंडर जल्द करवाने की हिदायत दी तथा तकनीकी एस्टीमेट से संबंधित सभी आंकड़ों के बारे में भी रिपोर्ट तलब की। प्रथम फाउंडेशन की सहायता से कंडम बिल्डिंग व उपकरणों की पहचान करके विकास एवं पंचायत विभाग को रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जिले के 9 स्कूलों की कक्षाओं का रिनोवेशन एवं 10 प्ले स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सुभाष चंद्र शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मनीषा मलिक सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks