हिसार व नारनौंद क्षेत्र में अवैध हथियारों से हमला करने सहित विभिन्न मामलों में वांछित गिरफ्तार
Hisar crime news : Arrested wanted in various cases including attack with illegal weapons in Hisar and Narnaund area
हत्या प्रयास, लूट, फिरौती मागने, पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल छीनने के कई मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार।
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने हत्या प्रयास, शराब के ठेकों पर लूट करने और फिरौती मांगने के कई मामलों के तीन आरोपियों ललाना बास निवाई योगेश उर्फ बच्ची, सिसाय बोलांन निवासी सुनील उर्फ सोनू और कैंट हिसार निवासी आयुष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने हिसार और हांसी के क्षेत्र में गोली मारकर हत्या प्रयास, शराब के ठेके पर लूट, फिरौती मांगने, पिस्तौल के बल पर मोटरसाइकिल छीनने की कई वारदाते की है। जो निम्न है:-
1. आरोपियों ने 9.08.23 की शाम करीब 8 बजे गांव सातरोड कलां शराब के ठेके पर फायर किया और ठेके पर सेल्समैन से 30 हजार रुपए लूट कर ले गए थे। जिसके संबंध में थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 397/34 और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित है।
2. आरोपियों ने अपने अन्य साथियों सहित 12-06-2023 की रात में गांव लाडवा निवासी नवनीत के घर पर गोलियां चलाई थी। जिसके बारे में थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 307/506/147/149 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित है।
3.आरोपी एक जून को लाहौरी गांव में अवैध शराब बेच रहे थे वहा ठेकेदारों द्वारा विरोध करने पर उन्हें पिस्तौल दिखा, धारदार हथियारों से हमला किया था। इसके बारे में थाना नारनौद में आईपीसी की धारा 506/34 और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित है।
4. आरोपियों ने 4.7.2023 की रात में शराब ठेकेदार गांव गुराना निवासी नरेश कुमार और उसके भाईयो पर छोटी से बात को लेकर उन्हें जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाई थी। जिसके बारे में आरोपियों पर थाना नारनौद में आईपीसी की धारा 307/147/149 व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित है।
5.आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर एक मोटरसाइकिल मलिकपुर और एक मोटरसाइकिल मलिकपुर के खेतो के पास से कुछ महीने पहले छीनी थी।
6.आरोपियों ने पिस्तौल के बल पर एक मोटरसाइकिल मलिकपुर और एक मोटरसाइकिल मलिकपुर के खेतो के पास से कुछ दिन पहले छीनी थी।
7. आरोपियों ने गांव बधावाड़ निवासी सतेंद्र कुमार के घर पर संदीप बागड़ी के कहने पर हवाई फायर कर धमकी दी थी। जिसके बारे में थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 285/452/506/34 और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित है।
स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम के सदस्यों एएसआई संदीप, एचसी राममेहर, एचसी राजकुमार, सिपाही संदीप, अजय और फूल कुमार ने बगला रोड गांव पीरावली से गिरफ्तार किया । आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है आरोपियों को आज पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks