हिसार में चोरी की मोटरसाइकिल सहित जींद जिले का युवक काबू, हांसी में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : Youth of Jind district arrested with stolen motorcycle in Hisar, 5 stolen motorcycles recovered.
आरोपित से चोरी शुदा 5 मोटरसाइकिल बरामद
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान निरंकारी भवन डबल फाटक रोड के पास से एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
चौकी प्रभारी एएसआई सिकंदर ने बताया कि निरंकारी भवन डबल फाटक रोड हिसार पर नाकाबंदी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे कि उसी समय डाबडा चौक हिसार की तरफ से एक मोटरसाइकिल सवार युवक आता दिखाई दिया। जो सामने पुलिस टीम को देख मोटरसाईकल को वापिस मोडकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम घसो कलां जिला जींद हाल मिल गेट हिसार निवासी निखिल बताया। पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के कागजात बारे पूछताछ करने पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल तीन दिन पहले जे.पी. कालोनी रोहतक से चोरी किया था। चोरी शुदा मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर निखिल के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट हिसार में आईपीसी की धारा 379/411 के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घसो कलां, जींद का रहने वाला है और मिल गेट, हिसार में किराए पर रहता है। पुलिस पूछताछ में पाया गया कि आरोपी इसके अलावा ओर भी मोटरसाइकिल चोरी की है।
आरोपी ने एक मोटरसाइकिल जिंदल पार्क के पास से, एक मोटरसाइकिल रेलवे स्टेशन हिसार के सामने से , एक मोटरसाइकिल सुंदर नगर हिसार से, एक मोटरसाइकिल दादरी से और एक मोटरसाइकिल रोहतक से चोरी की थी। पुलिस ने आरोपी के किराए के मकान से आरोपी द्वारा चुराई गई पांच मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हांसी में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
हांसी शहर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान जाकिर वासी आजाद नगर टोहाना के रूप में हुई । जिसने सुनील वासी गांधी कॉलोनी हांसी का रेलवे फाटक के पास से मोटरसाइकिल चोरी कर लिया था । जिसके कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद करके माननीय न्यायालय में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। अन्य वारदातों के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाए ।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks