हिसार में मामा-भांजे पर चाकू से हमला:जूस की रेहड़ी पर हुआ था विवाद, पेट और कूल्हे पर किए वार; डेढ़ लाख कैश चुराया
Hisar ki taaja khabar : Knife attack on maternal uncle-nephew in Hisar: There was a dispute over the juice stall, attacks on stomach and hip; 1.5 lakh cash stolen
तहलका न्यूज हिसार।
हिसार में दो युवकों ने 2 मामा और एक भांजे पर चाकुओं से जानलेवा हमला करने का मामला संज्ञान में आया है। इस हमले में एक के पेट पर चाकू से वार किया गया, तो दो अन्यों के कूल्हे पर वार किए गए। घायल तीनों युवकों को हिसार के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
कृष्ण ने बताया कि वो हिसार शहर में जूस की रेहड़ी लगाने का काम करता है। कुछ दिन पहले उसके साथ ही जूस की रेहड़ी लगाने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था। उस दौरान सन्नी और पंकज भी वहीं पर मौजूद थे। इसी बात को लेकर दोनों रंजिश रखने लग गए और 24 अगस्त की शाम करीब 5.30 बजे जब वो अपनी रेहड़ी पर था। उसी समय सन्नी वहां पर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसका पहला वार तो उसके हाथ पर लगा। जब वह भागने लगा तो पंकज ने पीछे से हमला करते हुए चाकू से उसके कूल्हे पर वार कर दिया। दोनों हमलावर उसकी रेहड़ी पर रखे गल्ले से 96 हजार रुपए लेकर मौके से भाग गए।
कृष्ण के भाई प्रवीण कुमार ने बताया कि वह मोटर साइकिल रिपेयर की दुकान करता है। उसके साथ उसका भांजा सोनू भी काम करता है। 24 अगस्त की शाम को जब वो और सोनू दोनों दुकान पर मौजूद थे। उसी समय सन्नी व पंकज एक अन्य लड़के के साथ वहां पर आ गए।
तीनों ने मिलकर उसके ऊपर एकदम हमला कर दिया। सन्नी उसके पेट पर चाकू मारने लगा। इस पर उसने सन्नी को पकड़ने का प्रयास किया तो चाकू दाई टांग पर लगा। उसका भांजा सोनू छुड़वाने के लिए आगे आया तो सन्नी और पंकज ने उसके पेट और हाथ पर चाकू मारा। तीसरे युवक ने उसके बाएं कूल्हे पर चाकू मारा। इसके बाद पंकज ने उसकी कमर पर चाकू घोंप दिया। तीनों उसकी दुकान के गल्ले से 46 हजार रुपए लेकर भाग गए।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks