पत्नी को मार कर पानी की डिग्गी में डाला
Haryana Sirsa news : killed his wife and threw her in a pot of water
तहलका न्यूज सिरसा।
जिला गांव सुखचैन में पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे जहर देकर घर में बनी पानी की डिग्गी डाल दिया। दो दिन बाद आसपास के लोगों को दुर्गंध आई तो डिग्गी की जांच की। जिसमें महिला मृत पाई गई। इसके बाद लोगों ने महिला के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। बडागुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को डिग्गी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व भी सुखचैन में एक महिला की उसके पति ने सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी थी। जानकारी अनुसार सुखचैन निवासी कर्ण सिंह पुत्र बंता सिंह की गांव पनिहारी निवासी 35 वर्षीय पायल से शादी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पायल ने अपनी मर्जी से शादी की थी। बताया गया कि कर्ण सिंह शराब पीने का आदी था। जिसको लेकर दोनों में रोजाना झगड़ा होता था।
बताया कि कर्ण सिंह की पहले भी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी ने उसे तलाक दे दिया था। बताया गया कि शुक्रवार को कर्ण सिंह की अपनी पत्नी पायल के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर कर्ण सिंह ने पायल के साथ मारपीट की और उसे जहर देकर मार डाला और शव को घर में बनी पानी की डिग्गी में डाल दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks