स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi news : हांसी के नजदीकी गांव के खेत में सिंचाई कर रहे किसान से की मारपीट

 Hansi news : Fighting with the farmer who was irrigating the field



तहलका न्यूज नारनौंद, सुनील कोहाड़। 


गांव खेड़ा रांगडान के एक किसान पर खेत में धान की फसल में सिंचाई करते समय गांव के ही युवकों ने उस पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसको इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।






खेड़ा रांगडान निवासी दारा सिंह ने बताया कि वह उसकी पत्नी मुकेश के साथ खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। उसी समय गांव उगालन के किसान गूगन ने मेरे खेत का पानी रोक कर अपने खेत में चलाने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने मुझको गाली देनी शुरू कर दी। साथ ही मेरी पिटाई भी की। मेरी पत्नी ने बीच-बचाव करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह झगड़ा करता रहा तो मेरी पत्नी मदद के लिए गांव में चली गई।







 तभी गूगन ने भी टेलीफोन करके अपने परिवार के सदस्यों को वहां पर बुला लिया जो कि एक महिंद्रा ट्रैक्टर ट्राली और तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पर आए जिनमें लीला, मेका, बहान रामफल, जयबीर, ईश्वर, बोदा, महावीर और उनके लड़के हाथों में लाठी डंडे लेकर पहुंच गए। जिन्होंने हमारे साथ मारपीट की उसके बाद हमने 112 नंबर पर पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद तुरंत ही मौके पर पुलिस वहां पहुंच गई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |