हिसार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पंजाब के दो युवक गिरफ्तार
Haryana Hisar news : Two youths of Punjab arrested in the case of motorcycle theft from Hisar
फतेहाबाद जिले के युवक का हिसार से चोरी किया था मोटरसाइकिल,चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
मोहल्ला डोगरान चौकी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों मानसा पंजाब निवासी सतनाम उर्फ बंटी और संगरूर पंजाब निवासी गुरदीप उर्फ कालू को थाना एचटीएम में आईपीसी की धारा 379 के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों में 4 अगस्त को रात में रेलवे रोड से मोटरसाइकिल चोरी की थी। जिसके बारे में खाबड़ा, फतेहाबाद निवासी प्रवीन कुमार ने मोहल्ला डोगरान पुलिस चौकी के शिकायत दी थी कि वह अपने दोस्त के साथ 04.08.2023 की रात को रेलवे रोड पर रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था और उसने रेस्टोरेंट के बाहर मोटरसाइकिल खड़ी की थी। परंतु जब वे खाना खाकर रेस्टोरेंट से बाहर आए तो उन्हें वहा मोटरसाइकिल नही मिली। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks