स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जुलाना रेलवे स्टेशन पर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव

Jind news Hindi : Dead body of middle aged man found at Julana railway station



तहलका न्यूज, जींद। 

 रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को क इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना पाकर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया।







 पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नही हो पाई थी। अधेड़ की उम्र लगभग 55 साल है और कुर्ता और लोवर पहने हुआ था । पुलिस ने व्यक्ति की जेब से कोई भी ऐसा कागजात नही मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 




रेलवे थाना प्रभारी स्नेहीराज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए जींद के शव गृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले का पता चल पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |