बस पास जारी नहीं होने के कारण छात्राओं को देना पड़ा रहा किराया
Haryana news com Girl students had to pay fare due to non-issuance of bus pass
लोहारू सब डिपो को दादरी से हटाकर भिवानी के साथ जोड़ा
तहलका न्यूज, भिवानी।
सरकार द्वारा हरियाणा रोडवेज की बसों में छात्राओं के लिए निशुल्क परिवहन सेवा मुहैया करवाई गई है। जिसके लिए संबंधित कॉलेज द्वारा छात्राओं को बस पास जारी करवाए जाते हैं। लेकिन हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा कुछ समय पहले लोहारू सब डिपो को दादरी डिपो से हटाकर भिवानी के अंतर्गत कर दिया गया है जिसके चलते छात्राओं को बस पास जारी करवाने में देरी हो रही है जिससे वे सरकार की निशुल्क परिवहन सेवा का लाभ लेने से वंचित है और अपनी जेब से किराया वहन कर रही है। छात्राओं ने शीघ्र बस पास जारी करवाने की मांग की है।
बाढ़ड़ा कॉलेज की छात्राओं के बस पास पहले लोहारू से जारी किए जाते थे लेकिन लोहारू सब डिपो अब चरखी दादरी डिपो के अंतर्गत नहीं रहा और नई यूजर आईडी बनने के कारण बस पास में देरी हो रही है जिसका ख छात्राओं को भुगतना पड़ 3/4 छात्राओं ने बताया कि वे अपने गांवों से बाढ़ड़ा राजकीय महिला कालेज में प्रतिदिन पढ़ने के लिए हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करती हैं। लेकिन नए सत्र को दो तीन महीने बितने के बावजूद अभी तक उनके मुफ्त बस पास नही बने है। उन्हें हरियाणा रोडवेज के बस पास नही मिलने के कारण परिवहन की बसों में उनसे किराया वसूल किया जाता है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा कालेज तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए मुफ्त पास सुविधा दी जाती है । अभी तक बस पास नहीं मिलने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वे बस पास की मांग को लेकर कालेज के स्टाफ से भी गुहार लगा चुकी हैं।
चरखी दादरी डिपो में बस पास के लिए लिस्ट भेजी: प्राचार्य
राजकीय महिला कालेज बाढ़ड़ा के प्राचार्य सुबे सिंह ने बताया कि उनके कालेज के बस पास पहले लोहारू से जारी होते थे। पहले छात्राओं के बस पास के लिए सूचि लोहारू भेजी गई थी लेकिन अब लोहारू डिपो को चरखी दादरी डिपो से हटाकर भिवानी डिपो के अंतर्गत कर दिया गया। अब चरखीदादरी डिपो में छात्राओं की बस पास की लिस्ट भेजी हुई है लेकिन अभी तक बस पास नही बने है। सोमवार को किसी कर्मचारी को चरखी दादरी भेजा जाएगा ताकि बस पास की समस्या का समाधान हो सके।
छात्राओं की बस पास की कोई सूची बकाया नही: जीएम
हरियाणा राज्य परिवहन चरखीदादरी जीएम प्रदीप अहलावत ने बताया कि उनके कार्यालय में छात्राओं के बस पास की कोई सूचि बकाया नही है। सभी छात्राओं को बस पास जारी कर दिए गए हैं। कोई ऐसी समस्या है तो सोमवार को कार्यालय में आ सकते है तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks