हांसी के व्यापारियों से लूट की प्लानिंग अलवर में की, वारदात को अंजाम देने से पहले ही चढ़े पुलिस के हत्थे
Hansi news : Planning to robbery Hansi traders in Alwar, Hansi police arrested even before the crime was executed
गैस एजेंसी मालिक व होटल संचालक से लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे आरोपित युवक
तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़।
हांसी शहर थाना के अंतर्गत आने वाले किला बाजार पुलिस चौकी ने गश्त के दौरान चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस ने यूको को कब्जे से एक अवैध पिस्तौल जिंदा कारतूसों सहित बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
शहर में व्यापारियों से लूट की वारदात की अलवर में की गई थी प्लानिंग ।
शहर में दो व्यापारियों से लूट की वारदात को अंजाम देने आए आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित अलवर से लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए हांसी आए थे। दोनों आरोपितों को हांसी के समीप स्थित एक गांव के दो युवकों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान योगेश, विवेक वासी माजरी व अनिल व मोहित वासी सैनी पूरा के रूप में हुई है। ।
गश्त के दौरान आरोपितों को बड़सी गेट के समीप से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपितों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 315 बोर का एक अवैध असलाह और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। ये आरोपी रोमियो जो अलवर जेल में बंद है। इस दौरान उसकी दोस्ती कुशील से हुई। कुशील के साथ उन्होंने हांसी में व्यापारियों से लूट की योजना बनाई थी। कुशील ने ही योगेश और विवेक को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए असलाह दिया था। कुशील अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।
व्यापारियों से लूट की योजना बनाने से पहले आरोपितों द्वारा रेकी की गई थी। उन्हें इसकी जानकारी थी कि किसी समय व्यापारी कैस लेकर जाते हैं। आरोपितों को कहा गया था कि जिस समय वे लूट की वारदात को अंजाम दे और व्यापारी उन्हें पैसे देने से मना करें तो वे उसे गोली मार दे। जिसके लिए उन्होंने पूरा प्लान तैयार किया था।
वारदात को अंजाम देने के लिए अनिल व मोहित ने हिसार की रेड स्केयर मार्केट से मोटरसाइकिल भी चोरी किया था।
वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपितों को हांसी में क्रांतिमान चौक के पास स्थित एक गैस एजेंसी व आंबेडकर चौक पर स्थित एक होटल मालिक से लूट की वारदात को अंजाम देना था ।
इस योजना का मास्टरमाइंड रोमियो अलवर जेल में बंद है। करीब एक साल पहले पहले हांसी में7 हुए डबल मर्डर केस में रोमिया आरोपित था। रोमियो ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकील बंटी की पत्नी सुप्रिया और मां गीता की गोली मारकार हत्या कर दी थी। इस वारदात के अगले ही दिन सुबह आरोपितों ने एक डेयरी संचालक को भी गोली मारने की वारदात को अंजाम दिया था।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks