हिसार पुलिस ने हेरोइन/चिट्ठा व मोबाइल फोन छीनने के मामले में दो को पकड़ा
Hisar police arrested two in the case of snatching heroin / chitta and mobile phone
हिसार में हेरोइन/चिट्ठा सहित एक युवक गिरफ्तार
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर हिसार से एक युवक को हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही हिसार शहर थाना पुलिस ने मोबाइल चलने के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में सफलता मिलती है
एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि सैनियांन मोहल्ला हिसार में एक युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करते है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना किसी देरी के बताए गए स्थान सैनियांन मोहल्ला पहुंची तो एक मकान के सामने एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख असहज हो अचानक से भागने लगा। जिसे काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सैनीयान मोहल्ला हिसार निवासी राकेश उर्फ घोलू बताया।
पुलिस ने नियमानुसार पुलिस उप अधीक्षक विनोद शंकर की मौजुदगी में तलाशी लेने पर राकेश उर्फ घोलू द्वारा पहनी गई लोअर की जेब से एक पॉलिथिन की थैली से हेरोइन/चिट्ठा और 5500 रुपए की नकदी बरामद हुई। पॉलिथिन की थैली से बरामद हेरोइन/चिट्ठा का वजन करने पर कुल 8 ग्राम हुआ। बरामद 8 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा और 5500 रुपए को कब्जा पुलिस लेकर राकेश उर्फ घोलू के खिलाफ थाना एचटीएम हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
*मोबाइल फोन छीनने के मामले में आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
थाना शहर हिसार पुलिस ने गुलाब सिंह चोक से मोटरसाइकिल सवार युवकों द्वारा मोबाइल फोन छीनने के मामले में एक आरोपी वार्ड नंबर 6 हिसार निवासी रवि को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379A/34 के तहत अंकित अभियोग संख्या 295 दिनाक 26.04.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि चांद मार्केट हिसार में काम करने वाले कोलकाता निवासी शेख मंजूर आलम ने शिकायत दी थी कि 23.04.2023 को जब वह गुलाब सिंह चोक से चांद मार्केट की तरफ जा रहा था तो पीछे से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गुलाब सिंह चोक के पास उसका मोबाइल फोन छीन लिए और भाग गए। दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर एक आरोपी रवि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी ने बस स्टैंड हिसार से भी एक युवक का मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में अभियोग अंकित है जिसमे आरोपी अभी जमानत पर रिहा है। आरोपी को आगामी पूछताछ, वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और छीना गया मोबाइल फोन बरामदगी के लिए पेश अदालत कर एक दिन का पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks