ना आटा, ना ही चावल, दलिया खिलाकर भरा जा रहा है नौनिहालों का पेट
Haryana news com : na aata, na hee chaaval, daliya khilaakar bhara ja raha hai naunihaalon ka pet
मिड डे मील: स्कूलों को नहीं मिल रहा आटा और चावल
तहलका न्यूज हरियाणा।
कंजूसी में कई बार घरों में बुजुर्ग महिलाओं द्वारा कहते सुना होगा कि आटा नहीं है तो आज चावल बना लो, अगर चावल भी नहीं है तो दलिया बनाकर सभी परिजनों को खिलाया जाता है। ऐसी नौबत सरकारी स्कूलों में बच्चों को दोपहर के वक्त दिए जाने वाले मिड-डे- मिल में आ गई है। चूंकि सरकारी स्कूलों में पिछले कई दिनों से न तो गेहूं की सप्लाई भेजी गई और न ही आटे की। यहां तक चावल की सप्लाई पर भी पूरी तरह से ब्रेक लगा हुआ है। ऐसे में जिन स्कूलों में थोड़ी बहुत गेहूं का स्टॉक बचा था। उस गेहूं का दलिया बनवाकर बच्चों को दोपहर के वक्त दिया जा रहा है। यह स्थिति किसी एक नहीं जिले के अधिकांश स्कूलों के समक्ष बनी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्कूलों में मिड-डे-मील के भोजन के लिए राशन की सप्लाई डिर्स्टब है। किसी स्कूल में पहुंची तो किसी में नहीं। पिछले एक माह से राशन की सप्लाई न पहुंचने से स्कूलों में दोपहर के भोजन की अजीब सी स्थिति बनी हुई है।
मीनू के हिसाब की बजाए वैसे ही बच्चों का दलिया खिलाकर पेट भरा जा रहा है। कई स्कूल तो ऐसे है। उनमें दलिया बनाने के लिए गेहूं आदि तक भी नहीं है। वे अन्य स्कूलों से गेहूं उधार ला रहे है। हैरानी की बात यह है कि कई बार विभाग द्वारा राशन के स्टॉक के बारे में जानकारी तो मांगी गई, लेकिन आज तक स्कूलों में राशन नहीं भेजा है। जिसके चलते भोजन बनाने में परेशानी हो रही है।
गेहूं की जगह भेजना था आटा
मिड-डे-मील योजना में बदलाव करते हुए सरकार की तरफ से स्कूलों में गेहूं की जगह आटा भिजवाया जाना था। हालांकि कुछ स्कूलों ने इस पर ऐतराज जताया और आटा लेने पर सहमति से इंकार कर दिया था, लेकिन उसके बाद न तो उन स्कूलों में गेहूं की सप्लाई भेजी गई और न ही आटे की । जिसके चलते स्कूलों में गेहूं व आटे की किल्लत बनी हुई है। जिन स्कूलों ने आटे के लिए हामी भर दी थी। उन स्कूलों में भी आटा नहीं पहुंच पाया है। दूसरी तरफ न जाने किस वजह से स्कूलों में चावल की सप्लाई भी जारी नहीं हो पाई है। जिसकी वजह से मिड-डे-मील का राशन तैयार करने में स्कूलों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को भेज दी जाएगी सप्लाई : नागर
भिवानी के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संतोष नागर ने बताया कि पहले स्कूलों में गेहूं भेजा जाता था। गेहूं की जगह आटा भेजा जाने लगा। थोड़ी सी नई व्यवस्था बनी है। उसके बाद भी उन्होंने राशन सप्लाई करने वाली एंजेसियों को शीघ्र व समय पर सप्लाई भेजने के निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि वैसे स्कूलों में सप्लाई भेजी जा रही है। जिन स्कूलों में राशन की समस्या है। वहां पर सोमवार को सप्लाई भेज दी जाएगी। इस मामले में कोई ढिलाई नहीं रहने दी जाएगी।
खबरें और भी हैं...
अस्पतालों में बढ़ते मरीज़ों ने बढ़ाई स्वास्थ्य विभाग की चिंता, अब इस बिमारी को लेकर अलर्ट
रक्षाबंधन पर सोने-चांदी की राखियों का बढ़ा क्रेज, इस डिजाइन की सबसे ज्यादा डिमांड
रक्षाबंधन के पर्व पर भद्रा का साया, यह उपाय कर बंधवा सकते हैं किसी भी समय राखी
हांसी में हत्या की योजना बनाने व रेकी करने के आरोप में चार गिरफ्तार
नेत्रहीन शिक्षक के जुनून ने बदल दी स्कूल की तस्वीर, आंखों के बिना भी हर गतिविधि पर रखते हैं नजर
ब्रज मंडल यात्रा की घोषणा के बाद नूंह मे फिर से इंटरनेट सेवा बंद, धारा 144 लागू
परिवार को पता था सिडनी में कर रही पढ़ाई, बेटी करनाल आकर लिव-इन में रहने लगी, मौत से खुला राज
तमिलनाडु ट्रेन में आग, मदुरै ट्रेन दुर्घटना में 10 लोगों की मौत | Ab Tak News
टेलीकॉम सेक्टर की नौकरी छोड़ की खेती, आज किसानों के लिए बने प्रेरणा.. लाखों की हो रही कमाई


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks