स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कालेज ऱोड़ पर युवक की डंडों से पीट-पीटकर बेहरमी से हत्या, मृतक की नहीं हुई पहचान।

 Haryana ki taaja khabar Hindi me : Youth brutally beaten to death on college road

पार्क में मिला शव, नहीं हुई शिनाख्त

घटना स्थल का निरीक्षण करते एफएसएल व पुलिस टीम |


तहलका न्यूज।

रोहतक । वैश्य कॉलेज रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर के सामने पार्क में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि युवक की लाठी डंडों से पिट पिटकर बेहरमी से हत्या की गई है।






 पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास पता किया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से इस बारे में पता किया। 







पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। माना जा रहा है कि हमलावरों ने देर रात वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।9

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |