स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी जींद रोड़ पर जाम, इस रुट पर सफर करने वाले हो जाएं सावधान

 Hansi ki khabar : Jam on Hansi Jind road, be careful traveling on this route

खरड़ गांव के किसानों ने लगाया जाम

गगन खेड़ी में जाम लगाए किसान । फोटो मोहित चहल।


तहलका न्यूज, हांसी : सुनील कोहाड़ | 


हांसी जींद रोड़ पर गांव गगन खेड़ी के बस स्टैंड पर किसानों ने पानी की समस्या को लेकर शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे जाम लगा दिया। स्टेट हाईवे पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी किसानों को शांत नहीं कर पाई।




हांसी जींद रोड़ पर जाम में फंसे वाहन । फोटो मोहित चहल।


खरड़ गांव के किसानों ने बताया कि उनके गांव के खेतों में नहरी पानी नहीं पहुंच रहा और ना ही बारिश हुई है जिसके कारण उनकी फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है। माइनर में जितना भी पानी जाता है वह उनके अकाउंट टेल तक नहीं पहुंच रहा।   किसानों ने बताया कि इस समस्या को लेकर काफी बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। बार-बार झूठे आश्वासन मिलने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हांसी जींद मार्ग पर गांव गगन खेड़ी के बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। 





स्टेट हाईवे पर जाम की सूचना मिलते हैं शेखपुरा पुलिस चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगाए बैठे किसानों को समझने का काफी प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी समस्या का उचित समाधान होने तक किसी भी आश्वासन पर मानने को तैयार नहीं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |