स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

bhuna Fatehabad news : गोरखपुर-जांडली रोड पर बनी ढाणी पर चोरों ने किया हाथ साफ

 bhuna Fatehabad news :

अलमारी का लॉकर तोड़कर दो लाख की नगदी, 4 लाख आभूषण चोरी



तहलका न्यूज भूना। 



भूना क्षेत्र के गोरखपुर गांव की ढाणी में बीती रात को अज्ञात चोरों ने कमरे के अंदर अलमारी के लॉकर को तोड़कर 2 लाख की नगदी व तीन महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण चोरी करके फरार हो गए हैं। पीड़ित परिवार ने आभूषणों की अनुमानित कीमत चार से अधिक बताई है। परिवार के लोग शुक्रवार की सुबह नींद से उठन तो घर में कमरे के ताले टूटे हुए थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जबकि दूसरे कमरे में अलमारी का लॉकर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व दो लाख की नगदी भी गायब मिली।






पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरु

 पीड़ित संदीप कुमार सिवाच ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। चोरी वारदात की सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरी की बड़ी वारदात के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया तो फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल चोरों के हर पहलुओं की बारीकी से जांच की तथा कई जगह से फिंगर प्रिंट भी उठाए।








 पुलिस शिकायत में गोरखपुर के जांड़ली कला रोड पर ढाणी संदीप कुमार सिवाच ने बताया कि रात्रि को परिवार के लोग खाना खाने के बाद घर की ढाणी में नींद के लिए चले गए थे। लेकिन रात्रि को करीब एक बजे के बाद अज्ञात चोरों ने कूलर में बेहोशी जैसी दवाई का छिड़काव करके चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। क्योंकि नींद से आंखें खुली तो उन्हें चक्कर आने जैसा महसूस हो रहा था। इसलिए चोरों ने घटना के समय बेहोशी दवाई का इस्तेमाल करके दो लाख रुपये और लाखों रुपये के 7 तोले सोना व 5 ग्राम चांदी के आभूषण ले गए। पीड़ित परिवार ने पुलिस में शिकायत देकर चोरी की घटना में शामिल चोरों की तलाश करके सामान वापस दिलवाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। चोरों के प्रिंट लिए गए हैं और मोबाइल डंप उठाने की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने चोरों का सुराग लगाने के लिए प्रयास तेज किए हुए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |